Tumgik
mensmug · 3 years
Text
चेहरे से पिंपल्स दूर करने के 5 रामबाण उपाय।
मुँहासे एक आम त्वचा रोग है। एक अनुमान के अनुसार दुनिया के 85% लोग मुहांसों से कभी न कभी प्रभावित होते हैं। कुछ पिंपल्स घरेलू उपचार द्वारा आसानी से दूर किए जा सकते हैं तो कुछ पिंपल्स (Pesky Pimples) से छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। वैसे तो इंटरनेट पर चेहरे से पिंपल्स हटाने के कई घरेलू उपाय उपलब्ध हैं लेकिन उनमें से कुछ ही कारगर तथा विज्ञान द्वारा प्रमाणित हैं। यहां हमने विज्ञान ऐसे ही कुछ उपचारों का वर्णन किया है।
Tumblr media
What Cause Of Pimples
चेहरे पर पिंपल निकलने की समस्या आमतौर पर युवावस्था के दौरान ज्यादा दिखाई देती है। यह वह समय है जब शरीर के हॉर्मोनल में तेजी से बदलाव हो रहा होता है। दरअसल पिंपल्स तब होते हैं जब आपकी त्वचा के रोमछिद्र अतिरिक्त सीबम (Excessive Sebum) और मृत त्वचा कोशिकाओं (Dead Cells) से भर जाते हैं और मुहांसे की शक्ल ले लेते हैं।
Read this post on Mens Mug
1 note · View note
mensmug · 3 years
Text
Garena Free Fire Redeem Code Today [100% Working]
दुनियाभर में फ्री फायर की दिवानगी लोगों के सर चढ़ कर बोल रही है। 2019 में ही गरेना फ्री फायर यह दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया गेम था। तब से लेकर अब तक फ्री फायर का क्रेज लोगों में बना हुआ है।
Tumblr media
फ्री फायर एक एडिक्टिव गेम है। जैसे-जैसे आप फ्री फायर गेम लेवल्स में आगे बढ़ने लगते हैं , वैसे-वैसे आप इस गेम की दुनियां हिस्सा बनते जाते हैं। फ्री फायर में टॉप लेवल पर पहुंचने के लिए आपको नए अपडेटेड गैजेट्स चाहिए होते हैं जिसके लिए फ्री फायर डायमंड्स की आवश्यकता होती है। यह डायमंड्स आपको खरीदने पड़ते हैं। लेकिन हमारे रीडर्स के लिए हमने यह Free Fire Redeem Code Generator पेज बनाया है जहां आप रोजाना 100 प्रतिशत वैलिड गेरेना फ्री फायर रिडीम कोड पा सकते हैं। रोजाना फ्री फायर रिडीम कोड के लिए इस पेज को विजिट करते रहें।
Read this post on Mens Mug
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
पिछले कुछ समय से भारत में 5G को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं तो कुछ इसके खिलाफ खड़े हैं। भारत में फ़िलहाल 4G मोबाइल नेटवर्क का उपयोग कॉल और मैसेज भेजने तथा इंटरनेट सर्फ़ करने के लिए किया जा रहा है। एयरटेल और जिओ जैसे दिग्गज भारत में सबसे पहले 5G लॉन्च करने की दौड़ में व्यस्त हैं। हों भी क्यों ना यह टेक्नोलॉजी भारत में टेलीकॉम सेक्टर का चेहरा बदल कर रख देगी। लेकिन क्या आप जानते हैं 5G क्या है?
1 note · View note
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
Jana Gana Mana Lyrics: जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में जाना जाता है। भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन को रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी पांच-छंद कविता “Bharat Bhagyo Bidhata”, या “Dispenser of India’s destiny”, के पहले श्लोक में लिखा था।
भारतीय संविधान द्वारा इस गीत के हिंदी संस्करण को 24 जनवरी, 1950 के दिन राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया, तथा 27 दिसंबर, 1911 को इसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार गाया गया था।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
जिंदगी कभी भी एक सी नहीं होती। उतार-चढ़ाव, खुशी और गम यह जिंदगी का हिस्सा हैं। खुशियां आसानी से दिखाई दे जाती हैं, लेकिन गम कई बार दिल में ही रह जाते हैं। खासकर की मर्द अपनी फीलिंग्स, अपनी तकलीफें किसी के साथ शेयर करने में हिचकिचाते हैं। ऐसे में कई बार किसी की सलाह या चंद शब्द बेहद हिम्मत दे जाते हैं। यह हैं कोट्स फॉर लाइफ इन हिंदी, जो खुद में सारे जीवन का सार समेटे हुए हैं।
Read this post on Mens Mug
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
कहा जाता है कि तीसरी आंख वह शक्ति है जो अगर जागरूक हो जाए तो आप ब्रम्हांड के वो रहस्य जान सकते हैं जो एक सामान्य मनुष्य कभी नहीं जान पाएगा। अध्यात्म में इस तीसरे नेत्र का बहुत महत्त्व है, और इसे अज्ना चक्र या दिव्य चक्षु के नाम से भी जाना जाता है। वहीं तीसरे नेत्र का होना विज्ञान ने भी मान्य किया है और वह इसे पीनियल ग्लैंड के नाम से जानते हैं।
आज हम इस लेख में कुछ आप तीसरी आंख से जुड़े कुछ ऐसे आश्चर्यजनक तथ्य जानेंगे जो कुछ समय के लिए आपको एक बार फिर से इस भौतिक दुनिया के नियमों के बारे सोचने पर मजबूर कर देंगे। तो आइए जानते हैं तीसरी आंख से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
1 note · View note
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
आज के दौर में गंजापन एक आम समस्या हो गई है। पहले एक आयु के बाद लोगों में गंजेपन की समस्या पैदा होती थी। लेकिन अब बच्चों और जवान सभी में यह एक तेजी से बढ़ती समस्या है और इसका मुख्य कारण है असंतुलित आहार और अस्वास्थ्य जीवनशैली। कई बार यह जेनेटिक भी होता है लेकिन अगर कुछ बातों का अगर ख्याल रखा जाए तो बाल झड़ने की समस्या से कई हद तक छुटकारा पाया जा सकता है या इसे कम किया जा सकता है।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
Television की दुनिया में आज एक Turkey Drama बेहद धूम मचा रहा है। जिसका नाम है Dirilis Ertugrul या फिर इसे Resurrection Ertugrul भी कहा जाता है। जानकार इसे “Muslim Game of Thrones” का भी नाम दे रहे हैं। इस ड्रामे की लोगों के बीच तेजी से फैलती प्रसिद्धि ने दुनियाभर की मनोरंजन इंडस्ट्री की नींद उड़ाकर रख दी है। Dirilis Ertugrul High level VFX, Professional Stunt और उम्दा लेखन का एक बेहतरीन नमूना है।
Dirilis Ertugrul एक तुर्की ऐतिहासिक कथा है। इसे तुर्की के प्रसिध्द डायरेक्टर Mehmet Bozdag ने बनाया है। यह शो 13 वीं शताब्दी के मुस्लिम सम्राट Ertugrul और उनके बेटे Osman (ओटोमन साम्राज्य के संस्थापक) के जीवन पर आधारित है। एर्तुग्रुल ग़ाज़ी सीजन १ में टोटल 105 एपिसोड है? अब तक इसके 5 सीजन आ चुके हैं और तुर्की में सभी बेहद कामयाब रहे हैं।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
Mumbai Travel Guide In Hindi: मुंबई सपनों का शहर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शहर को “Sapno Ka Shahar Mumbai” क्यों कहा जाता है? क्योंकि, आंखो में हजार सपने लिए इस शहर में रोजाना दुनिया के कोने-कोने से लाखों लोग आते हैं। यह शहर सभी को अपनाता है और समानता से आगे बढ़ने का मौका देता है। शाहरुख़ खान से लेकर धीरूभाई अंबानी तक यह शहर सभी की कामयाबी का गवाह रहा है।
Mumbai को भारत की आर्थिक राजधानी (Economic Capital) के रूप में जाना जाता है। लेकिन मुंबई में इसके अलावा भी बहुत कुछ है। मुंबई कला, इतिहास, संस्कृति, भोजन, थिएटर, सिनेमा, नाइटलाइफ़ का हब है। यही कारण है कि मुंबई में लक्जरी घरों से लेकर व्यावसायिक संपत्ति तक प्रॉपर्टी के दाम आसमान छूते हैं। इस शहर में हर किसी के लिए जगह है। आइए जानते हैं ऐसे 8 कारण जो मुंबई को भारत का एक बेहतरीन और सपनों का शहर बनाते हैं।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
भारत पौराणिक रहस्यों का देश है और भारत अपने सबसे रहस्यमई मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। भारत में ऐसे प्राचीन कई मंदिर हैं जिनसे जुड़ी आश्चर्यजनक पहेलियाँ हैं। यहां तक ​​कि विज्ञान भी इन रहस्यों को समझ नहीं पाया है। यहां भारत के कुछ प्रसिद्ध रहस्यमई मंदिरों की सूची दी गई है। इनमे से हर मंदिर की अपनी एक कहानी है। यह सभी मंदिर अपने आप में कई राज और रहस्य समेटें हुएं हैं। तो आइए चलते हैं भारतीय सभ्यता के एक रहस्यमई सफर पर।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
AI या Artificial Intelligence या जिसे हम हिंदी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता भी कहते हैं इक्कीसवी सदी की सबसे बड़ी खोज है। खासकर कि पिछले कुछ सालों से Artificial Intelligence दुनियाभर के बुद्धिजीवियों के बीच चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। इसकी लोकप्रियता और भविष्य में AI की आवश्यकता को देखते हुए दुनिया के सभी देश Artificial Intelligence पर रिसर्च करने में लगे हुए हैं। अमेरिका और चीन ने AI Research पर सबसे ज्यादा राशि खर्च की है। भारत ने भी इस क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाएं हैं। हाल ही में भारत सरकार का Think Tank कहे जाने वाले नीति आयोग और Google ने इस क्षेत्र में साथ काम करने के लिए हाथ मिलाया है। आइए जानने की कोशिश करते हैं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है और यह कैसे कार्य करता है? हम यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि AI के फायदे और नुकसान क्या हैं।
2 notes · View notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
Interesting Facts About Sex: आपने अक्सर सुना होगा कि महिलाओं को समझना लगभग नामुमकिन है, महिलाऐं क्या चाहती हैं यह एक रहस्य है इत्यादि। लेकिन क्या आप जानते हैं पुरुषों के बारे में भी कई बातें ऐसी हैं जिन्हें शायद बहुत से लोग अब भी नहीं जानते। खासकर कि पुरुष सेक्स तथ्यों के रूप में दर्शायी जाने वाली कई चीजें अक्सर झूठी होती हैं। आज इस लेख में हमने पुरुष सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों को उजागर करने का प्रयत्न किया है जो आपकी जानकारी में इजाफा करने तथा सेक्स से जुड़े आपके कुछ सवालों के जवाब देने में मदत करेंगी।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
Benefits Of Multivitamin Tablets: जब कभी भी विटामिन की बात आती है, तो आपने जरूर सोचा होगा कि “क्या मुझे भी विटामिन सप्लीमेंट्स लेनी चाहिए?”
दरअसल पिछले कुछ वर्षों में किए गए कई पोषण संबंधी अध्ययनों के बावजूद, दैनिक विटामिन की खुराक के मुद्दे पर अभी भी बहुत विवाद है। अब सवाल यह नहीं है कि “क्या दैनिक मल्टीविटामिन लेना सुरक्षित है” या नहीं। क्योंकि कई शोधों में विटामिन से भरपूर दैनिक आहार बेहद सुरक्षित और प्रभावी साबित हो चुका है। असल सवाल यह है कि क्या आज हमारा दैनंदिन आहार सभी पर्याप्त आवश्यक विटामिन और पोषकतत्व हम तक पहुंचाने में सक्षम है?
जैसा कि हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं, आज की व्यस्त जीवनशैली के कारण पौष्टिक रूप से संतुलित आहार ग्रह�� करना बहुत मुश्किल हो जाता है। काम का प्रेशर और एक बेहतरीन लाइफस्टाइल पाने की लालसा में हर व्यक्ती बस भाग रहा है। उसका ज्यादातर समय घर से बाहर ही व्यतित होता है। ऐसे में बाहर का खाना, फास्टफूड वगैरह का सेवन अधिकांश व्यक्तियों और परिवारों के लिए एक आम बात है। यह फास्टफूड्स पोषकतत्व के एक बड़े हिस्से से वंचित होते हैं। इसके अलावा ये खाद्य पदार्थ अक्सर धमनियों को बंद करने वाले तेल, ज्यादा फैट और पोषक तत्वों की कमी वाले अवयवों से तैयार किए जाते हैं।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
गर्मियां शुरू हो गई हैं और ऐसे में बाजारों में तरह तरह के Men's Sunglasses की धूम है। सनग्लासेस सिर्फ आपकी आँखों की धूप और सूरज की किरणों से हिफाजत ही नहीं करते बल्कि अगर चेहरे के आकार के अनुरूप सही Sunglasses का चुनाव किया जाए तो यह आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा सकता है। वैसे तो चेहरे के आकार के में बचपन, जवानी और बुढ़ापे के अनुरूप थोड़े बहुत बदलाव आते हैं लेकिन फिर भी उसका मुख्य आकार हमेशा एक ही रहता है। बस यहां जरुरत है आईने के सामने खड़े होकर अपने चेहरे के आकार पर गौर करने की। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि किस तरह के चेहरे पर कौन सा सनग्लास सूट करता है।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
What Do A Man Shoes Say About Him: आपने यह तो सुना ही होगा कि किसी व्यक्ति के बारे में पता करना हो, तो उसके जूतों पर एक नजर जरूर डालें। यह कहावत बहुत हद तक सत्य है। क्या आप जानते हैं कि आपकी पर्सनॅलिटी कैसी है, यह आपके जूतों को देखकर आसानी से पता लगाया जा सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आपके जूतों से यह पता लगाया जा सकता है कि आप स्वभाव से करियर-ओरिएंटेड हैं या फिर महत्वकांक्षी, आत्मविश्वासी हैं या लापरवाह। आपके जूते आपकी पर्सनॅलिटी के कई राज खोलते हैं।
Wellesley College और कैन्सस यूनीवर्सिटी में किए गए शोध में यह साबित हो चुका है कि लोगों का व्यक्तित्व उनके जूतों के आधार पर पहचाना जा सकता है।
इसके अलावा जर्नल ऑफ रिसर्च इन पर्सनॅलिटी के एक सर्वे में 200 लोगों ने भाग लिया और उनके फुटवियर के हिसाब से उनकी पर्सनॅलिटी का अंदाजा लगाया गया। इस सर्वे के द्वारा यह सिद्ध हुआ कि लोगों के द्वारा पहने जाने वाले जूते उनके व्यक्तित्व की झलक दिखाते हैं।
आपको बता दें, आमतौर पर ज्यादातर पुरुष अपने कपड़ों के चुनाव को लेकर Confuse रहते हैं लेकिन बात जब जूतों की आती है तब हर मर्द की पसंद अलग होती है।
ऐसे में आइए जानते हैं, किस तरह के फुटवियर पहनने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Green Tea Benefits In Hindi: पानी के बाद चाय दुनिया में सबसे अधिक पीए जाने वाला पेय है। हालांकि, दुनियाभर में पी जाने वाली चाय में ब्लैक-टी का हिस्सा 78 प्रतिशत और ग्रीन-टी का उपयोग केवल 20 प्रतिशत ही है। ग्रीन टी को अगर पृथ्वी का सबसे स्वास्थ्यप्रद पेय पेय भी कह दिया जाए तो यह गलत नहीं होगा। चीनी तो प्राचीन काल से ग्रीन टी के औषधीय लाभों के बारे में जानते हैं, यही कारण है की चीन में शुरू से ही इसका उपयोग सिरदर्द से लेकर अवसाद तक का इलाज करने के लिए किया जाता रहा है। नादिन टेलर ने अपनी किताब “ग्रीन टी: द नेचुरल सीक्रेट फॉर ए हेल्दी लाइफ” में कहा है कि चीन में ग्रीन टी का इस्तेमाल कम से कम 4,000 वर्षों से किया जा रहा है।
ग्रीन टी अन-ऑक्सीडाइज्ड पत्तियों से बनाई जाती है। इसलिए इसमें सबसे अधिक एंटीऑक्सिडेंट और फायदेमंद पॉलीफेनोल्स होते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
मस्तिष्क प्रक्रिया में सुधार
चर्बी घटाना
डाइबिटीज कंट्रोल
याद्दाश्त में सुधार
कैंसर से बचाव
हृदय रोग के जोखिम को कम करना इत्यादि।
आइए जानते हैं ग्रीन टी के सभी फायदे विस्तार में।
0 notes
mensmug · 3 years
Text
Tumblr media
पिछले कुछ समय में लोगों का रुझान तेजी से Blogging ओर बढ़ा है। जहां आज से 5-6 साल पहले तक ज्यादातर लोग ब्लॉगिंग इस शब्द से भी अपरिचित थे वहीं आज दुनियाभर में 600 मिलियन Blogs उपलब्ध हैं। भारत में Jio के आ जाने के बाद एक इंटरनेट क्रांती हुई है। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में भारत में Online Content की खपत और डिमांड बड़ी है। इसी ने नए युवाओं को ब्लॉगिंग की और आकर्षित किया। अगर आप भी उन युवाओं में से हैं जो लेखन के माध्यम से अपनी आवाज दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं।
इस आर्टिकल में आपको Blogging से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से मिलेगी। ब्लॉगिंग से जुड़े लगभग हर सवाल जैसे कि, ब्लॉग क्या होता है, Blogger किसे कहते हैं, ब्लॉगिंग कैसे करे, ब्लागिंग से पैसे कैसे कमाए जाते हैं और क्या 2021 में ब्लॉगिंग Beneficial है इत्यादि के जवाब इस लेख में हमने देने की कोशिश की है।
0 notes