Tumgik
duniyankagyan · 2 months
Text
0 notes
duniyankagyan · 6 months
Text
विनम्र श्रद्धांजलि। हे परमात्मा सबको ज्ञान दे शान्ति की पहल तेज हो ।।
Tumblr media Tumblr media
आज एक बार फिर दुनियां में युद्ध की आग फैल रही है अगर दुनियां भर के मुल्क चाहें तो एक दिन में युद्ध की आग को फैलने से रोक सकते हैं और मानवता को बचाया जा सकता है आज जरूरत सिर्फ इस बात की है कि आतंक के विरोध में पूरी दुनियां खड़ी हो जाए आतंक से किसी का भला नहीं होता जो ये समझ रहे हैं कि आतंक का साथ देकर बच जाएंगे यह उनकी भूल होगी जिस देश पर आतंक के निशान होंगे या जो देश आतंक को पनाह देगा उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी राजनेता अपनी महत्वाकांक्षा को पूरी करने के फेर में जनता की बलि दे रहे हैं यह सब तुरंत बन्द होना चाहिए। आपनी लालसाओं को इतना मत बढ़ाओ की दुनियां की शान्ति भंग हो जाए।। विश्व में शांति के उपाय कम हो रहे हैं।। शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं है ये आओ मिलकर शान्ति की पहल करें कम से कम सही ग़लत का फर्क तो जाने राजनेता।। जो देश आतंक का साथ दे उसक�� बहिष्कार किया जाए दुनियां में रहने वाले लोग चाहें तो भी दुनियां में शान्ति स्थापित हो सकती है।। राजनेताओं को इतनी शक्ति ना दें कि वह अपनी मनमानी करने लगें।। हे परमात्मा सबको सद्बुद्धि दे सबको ज्ञान दे ताकि दुनियां में फिर शान्ति का राज कायम हो ।। दुनियां भर के उन सभी लोगों को दुनियां का ज्ञान ब्लॉग की और से विनम्र श्रद्धांजलि जो war की विभीषिका के शिकार हुए हैं प्रभु उन सभी के परिवार जनों को शक्ति देना।। ॐ शान्ति ।। ॐ शान्ति ।।
0 notes
duniyankagyan · 1 year
Text
आओ भारत के साथ चलें
Tumblr media
अब समय आ गया है कि दुनियां का नेतृत्व भारत के हाथों में हो क्योंकि भारत ही एक अकेला देश है जो सत्य अहिंसा दया और शान्ति का पुजारी है भारत के नेतृत्व में मानवता के लिए प्रेम है ताकतवर देश शान्ति की शक्ति को भूल गए हैं क्योंकि उन्होंने शान्ति की स्थापना के लिए शक्ति का प्रयोग करना शुरू कर दिया है समूचे विश्व में अपना राज स्थापित करने की होड़ सी लगी है ताकतवर देश यह नहीं समझ पा रहे कि दुनियां रहेगी तभी आपको आप उस दुनियां पर राज करेंगे राष्ट्र अध्यक्षों के अंदर दूसरे मुल्कों के प्रति दया भाव ख़तम होता जा रहा है अमीर देश ताकत के दम पर दुनियां को अपने मुताबिक चलाना चाहते है जो अच्छी सोच नहीं है यदि आप में सचमुच शक्ति है तो शक्ति का प्रयोग करने की क्या जरूरत है जरूरी नहीं कि हर देश आपकी बात मानें ।। युद्ध किसी देश का भला नहीं करता ये बातें वही देश करते है जिनकी मानवता ख़तम हो चुकी है भारत को देखो कितना जुल्म ढाया जमाने ने हजारों मील जमीन दूसरे देशों ने कब्जा रखी है फिर भी वह अधीर नहीं होता जो भी राष्ट्र दुनियां को अपने मुताबिक चलाने की कोशिश करेगा दुनियां का विध्वंस कर देगा। जिन्होंने भी ये कोशिश की है उनका सर्वनाश हो गया है ये धरती मानव के आनंद की धरती है जहां शान्ति होगी वहीं पर स्वर्ग होगा। आओ भारत के साथ चलें और दुनियां का ज्ञान ब्लॉग की बातें समझें शान्ति की शक्ति से मानवता का कल्याण करें।। क्या लेके आया बन्दे क्या लेके जाएगा , दो दिन की जिंदगी है दो दिन का मेला ।।ॐ शान्ति ॐ शांति ।।
5 notes · View notes
duniyankagyan · 1 year
Text
जीत किसी की नहीं होगी ?
Tumblr media Tumblr media
किसी को मिटाना जीत नहीं है यदि मिटाना जीत होता तो फिर हम हर चीज बनाते क्यों सत्य यही है कि दुनियां को कुछ देकर भी जीता जा सकता है। मिटाकर जीता तो क्या जीता ।। मिटाना कोई जीत नहीं दुनियां को बनाना ही जीत है विजय है ।।
2 notes · View notes
duniyankagyan · 1 year
Text
Tumblr media
5 notes · View notes
duniyankagyan · 1 year
Text
,# motivation
0 notes
duniyankagyan · 2 years
Text
Watch "जग में निराले हैं दो ही नाम ,वो हैं सीता राम 🌹🌹 🌺🌺🌺🌺🌺🌹🌹" यह दुनियां का ज्ञान ब्लॉग की ओर से दुनियां भर में रह रहे भारतीय व अन्य सभी जो श्री राम जी को अपना आदर्श मानते हैं उन सभी को समर्पित है। अपना स्नेह आशिर्वाद प्रदान करें।। गीत को Like Share करें Chennel को Subscribe जरूर करें।। YouTube
youtube
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
भारत में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम
Tumblr media
साथियों, आप सबको विदित होगा कि भारत अपनी आजादी के के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है भारत के लिए यह 75 साल इस 15 अगस्त पर पूर्ण हो रहे पूरा भारत इस समय देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ है संसद से लेकर सड़क तक गली चौराहों घर घर तिरंगा अभियान रैली संगीतमय कार्यक्रम नए-नए तरीकों से लोग आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेट कर रहे हैं यह महोत्सव और वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी सीमा पर बैठे हुए उन वीरों को समर्पित है जो सीना तान कर अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए हर मौसम में देश की रक्षा के लिए तैनात है और राष्ट्र रक्षा के लिए आए दिन अपने प्राणों की आहुति दे रहे आजादी का यह अमृत महोत्सव उन्हें भी समर्पित है जो गरीब किसान मजदूर हैं जिनकी मेहनत से देश नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है उन कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवियों को भी समर्पित है।। यह महोत्सव उन देश विदेश में भारत के स्वाभिमान की रक्षा के लिए भारत की उन्नति के लिए भारत के विकास के लिए अन्य देशों में जाकर अपने तिरंगे की शान के लिए देश विदेश और दुनिया की उन्नति के लिए अपना योगदान दे रहे हैं भारत निश्चित ही नई-नई ऊंचाइयों को छुए गा इसमें कोई संदेह नहीं है बहुत-बहुत धन्यवाद अनंत शुभकामनाएं ।। केसरिया रंग बोले बलिदान की गाथा , सफेद बोले शान्ति और सत्य की भाषा, हरा रंग बोले शुख समृद्धि की भाषा आपसी विश्वास की भाषा।।
Tumblr media Tumblr media
दुनिया का ज्ञान ब्लॉक आजादी के इस अमृत महोत्सव पर कुछ अपने निजी विचार दुनिया से शेयर कर रहा है और समस्त पाठकों को भारत की ओर से भारत के नागरिकों की ओर से आजादी के इस अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी भागीदारी सुनिश्चित करने के के लिए अनुरोध करता है दुनिया भर के देशों में हमारे हिंदुस्तानी भाई बहनों को इस ब्लॉग के माध्यम से आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित करना चाहता है आप सभी को अमृत महोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं आप सभी का बहुत-बहुत आभार बहुत-बहुत धन्यवाद जय हिंद जय भारत वंदे मातरम वंदे मातरम वंदे मातरम।।
है मेरा ये प्यारा तिरंगा, आंखों का तारा तिरंगा, घर घर लहराने है तो बहने लगी है प्रेम की गंगा ।। है ये मेरा प्यारा तिरंगा।।है ये मेरा प्यारा तिरंगा।।
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
COVID & OMICRON :- जब दुनियां एक virus omicron aur COVID 19 से डरती है तो फिर परमाणु बमों के निर्माण में क्यों लगी है । एक virus 🦠 🦟 से घबराने वाले शासक क्या परमाणु युद्ध करेंगे। अच्छा होता इन सभी अस्त्रों शस्त्रों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का इससे अच्छा मौका फ़िर नहीं मिलेगा। दुनियां पहले एक virus से लडने का इंतजाम करे। फ़िर अस्त्रों शस्त्रों का निर्माण करे। ये सब तुरंत रुकना चाहिए। अभी भी वक्त है। वापिस अपने पुराने काल के युद्धों एवम पराक्रम की तरफ लौटे। यह सब किसी राष्ट्र के काम में नहीं आने वाले।। जो मुल्क परमाणु संपन्न है। वह सचमुच दुनियां के लोगों को धोखा दे रहें। जितना पैसा इन बेकार की बादशाहत के लिए खर्च हो रहा है काश यह सब दुनियां को सुखी बनाने में खर्च होता तो आज दुनियां का कोई आदमी दुखी जीवन नहीं जीता। क्या परमाणु क्षमता संपन्न होने से गरीबी दूर होती है, नहीं तो फिर क्यों इसकी होड़ लगी है। जो मुल्क अपने देश के लोगों की भूख नहीं मिटा सकते। गरीबी नहीं मिटा सके।वह शस्त्रों के निर्माण में क्यों लगे हैं। या फिर पूरी दुनियां के लिए एक सख्त संदेश है। हर राष्ट्रवादी नागरिक को चाहिए कि दुनियां भर के शासकों से यह मांग करे कि इस वक्त दुनियां भर के लोग महामारी से बचने का प्रयास कर रहे है। इस प्रकार सस्त्रों की होड़ पर विराम लगा दो ।। क्योंकि ये वक्त दुनियां को सुखी बनाने का है दुनियां को बचाने का है।।
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
भोजन Eating also a Art एक कला है ।।
Tumblr media
दोस्तो, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दुनियां किसी के पास इतना समय नहीं कि वह समय पर भोजन कर सके।। आदमी पैसे के पीछे, इस तरह भाग रहा है कि उसके पास अपने ही शरीर को समय पर भोजन मिले इसकी भी परवाह नहीं है। जिस तन से वह रोज कितना काम करता है कितना श्रम करता है उसी को समय पर भोजन मिले यह भी नहीं कर पाता।। आप ही बताइए आदमी किसलिए ये दौलत इकठ्ठी कर रहा है। जब शरीर को समय पर भोजन नहीं दे सकता, अपने परिवार को समय नहीं ,अपने बच्चो को समय नहीं दे सका तो यह जीवन किस काम का है। भोजन से ही समस्त ऊर्जा प्राप्त करता है फिर भी भोजन और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देता। अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी दौलत है। दोस्तो मे यहां पर भोजन एक कला है इस पर बात करूंगा। यह कैसे एक कला है जिससे सारी दुनियां के लोग अपना लें तो दुनियां में पेट से लीवर से जुड़ी तमाम प्रकार कि बीमारियां ख़तम हो सकती है। एक छोटी सी बात है जिसके कारण पूरी दुनियां स्वस्थ हो सकती है जिनके पेट बढ़ रहे हैं जिनको अपचयान की समस्या है सदा के लिए ख़तम की जा सकती है दुनियां का ज्ञान एक लाइन में इस समस्या को ख़तम कर रहा है।। ईश्वर ने आपको सुन्दर 32 teeth दिएं हैं बस आप अपने भोजन को दतों से चबा चबा कर खाएं।। भोजन को तब तक चबाएं जब तक अच्छी तरह से पिस ना जाए। भोजन शरीर के अंदर तभी जाना चाहिए जब अच्छी तरह से पिस जाए। साथ ही आप आज की तारीख में जितना भोजन एक बार में करते हैं उसको चार बार में खाइए ।। इससे शरीर की बहुत सारी बीमारियां ख़तम हो सकती है। आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। अपना एक घंटा पूरा घड़ी देखकर भोजन के लिए दीजिए।। मेरा दावा है दुनियां के लोग पेट की बीमारियों से मुक्त हो जायेगें। आप सभी को दुनियां का ज्ञान ��्लॉग की और से अनेक शुभकामनाएं।। स्वस्थ रहिए खुश रहिए।।
Tumblr media
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
संत प्रकृति के लोग दुनियां का नेतृत्व करे।।
Tumblr media
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
शान्ति के उपाय:-
Tumblr media
दुनिया का ज्ञान ब्लॉक आज दुनिया में बढ़ती जा रही है अशांति से भी चिंतित है दोस्तों आज दुनिया के लिए अशांति एक ऐसा शब्द बन गया है जिसका पूरी दुनिया के पास कोई निदान नहीं शांति की खोज में पूरी दुनिया के शासक प्रशासक बड़े-बड़े विद्वान लगे हुए हैं परंतु दुनिया में बढ़ती अशांति को रोक पाना आज लगभग नामुमकिन सा हो गया है युगों युगों से भारत के ग्रंथों में ऋषि-मुनियों ने ना जाने ऐसे कितने ग्रंथों में शांति की बातें की परंतु दुनिया के लोगों ने दुनिया भर के विद्वानों की ऋषि मुनियों की इन बातों को अपने जीवन में उतारा नहीं इसलिए आज दुनिया विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी है लगातार दुनिया में खबरें आ रही हैं की एक दिन ऐसा आएगा जब विश्व युद्ध होगा हमने दुनिया में ना जाने कैसे-कैसे आविष्कार कर लिए कैसी कैसी मशीनरी बना ली बहुत तेजी से काम करने वाले रोबोट बना लिए बड़ी-बड़ी इमारतें बना ली समुंदर में ट्रेन चला दी आसमान में इंसान को उड़ा दिया और ना जाने ऐसे कितने अविष्कार किए लेकिन दुनिया यह भूल गई की शांति कैसे स्थापित होगी शांति के लिए कोई ऐसी टेक्नोलॉजी दुनिया ने इजाद नहीं की जिससे कहीं पर भी अशांति फैली और उस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके वहां पर शांति स्थापित की जा सके आज दुनिया को इस पर विचार करने की जरूरत है यदि शस्त्रों की संसाधनों की एटम्स की जरूरत है तो शांति स्थापित करने वाली मशीनरी की भी जरूरत है दुनिया हजार गुना तेजी से टेक्नोलॉजी के दम पर विकास तो करती जा रही है परंतु पीछे लौट कर देखने के लिए दुनिया के विद्वान साइंटिस्ट तैयार नहीं है दुनिया जितनी तेजी से आगे बढ़ेगी दुनिया को उतना ही आज खतरा उत्पन्न होता जा रहा है दोस्तों हर देश में हर संसाधन है परंतु दुनिया में आज ऐसे भी विद्वानों की कमी नहीं जो शांति के उपासक हैं शांति की उनके पास शक्ति है शांति के उनके पास उपाय हैं आज तक दुनिया में किसी भी देश ने दुनिया को जब कोई खतरा पैदा हो तो ऐसे शांति स्थापित करने वाले विद्वानों की ज्ञानियों की ऋषि मुनियों की जरूरत पड़ सकती है ऐसा किसी देश ने अपने देश में कोई तंत्र स्थापित नहीं किया है आज दुनिया विश्व युद्ध के मुहाने पर है इसका सिर्फ इतना ही कारण है की दुनिया के शासक हर इंसान को अपने मुताबिक अपनी विचारधारा के मुताबिक चलाना चाहते हैं इसी सोच की वजह से आज दुनिया में अशांति फैल चुकी है मेरा एक विचार है कि यदि दुनिया भर के शासक किसी एक शांतिवन में शांत जगह में एकत्र होकर दुनिया भर के विद्वानों दुनिया भर के ऋषि-मुनियों से केवल 2 घंटे ज्ञान प्राप्त करें दुनिया को कैसे चलाना है इसके बारे में उनसे जानने की कोशिश करें तो मेरा विश्वास है बढ़ता हुआ युद्ध का खतरा बढ़ती हुई अशांति दुनिया में बढ़ता हुआ तनाव तुरंत रोका जा सकता है और शासकों को दुनिया भर के विद्वानों से ऐसा ज्ञान प्राप्त हो सकता है जिससे दुनिया भर में शांति भी फेलेगी अमन भी फैलेगा और दुनिया एक ऐसा स्वर्ग निर्मित कर लेगी जिसमें हर आदमी के लिए चैन होगा हर आदमी के लिए रोजगार होगा हर आदमी के लिए सम्मान होगा हर आदमी के लिए सुख सुविधाएं होंगे ऐसा मेरा विचार है आज हर देश सीमाओं की वजह से सीमाओं की रक्षा करने सीमाओं की चिंता करने एवं अपने देश को बचाने के लिए दुनिया भर के देश युद्ध सामग्री एकत्रित करने में ल गे है यही वजह है दुनिया में आज तनाव है अशांति है दुनिया का ज्ञान ब्लॉक इनके उपायों के बारे में कुछ इतनी ही बात कहना चाहता है की ऐसे समय में शासकों को अपना मानसिक संतुलन बनाए रखना होगा नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब मानव जाति लगभग समाप्त होने की कगार पर खड़ी होगी आपने इस लेख को इतने गौर से पड़ा इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद बहुत-बहुत धन्यवाद हे परमपिता परमात्मा हम सभी को सद्बुद्धि देना की दुनिया के लोगों के द्वारा ऐसा कोई काम ना हो जिससे दुनिया का विनाश हो दुनिया मैं चारों तरफ ईश्वर का आशीर्वाद परमात्मा की कृपा फैले जिससे दुनिया में पूर्ण शांति की स्थापना हो सके।
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
शान्ति का संदेश
साथियों एक बार फिर दुनियां के शासकों ने ये साबित कर दिया है कि दुनियां को अपने हिसाब से चलने नहीं देंगे। आप अपनी सोच से इस दुनियां को बदलना चाहते हैं जो सम्भव नहीं है जब जब शासकों द्वारा अपनी निजी महत्वाकांक्षा के लिए या अति राष्ट्रवाद दिखाने,की कोशिश की गई है। दुनियां को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है ।। आज फिर अति राष्ट्रवाद , दिखाने , व अपनी जिद के लिए दुनियां की शान्ति भंग कर आवाम को मुसीबत में डाल दिया गया है।। इससे शिवाय नुकसान , विनाश लीला , के अलावा कुछ नहीं होगा। राष्ट्र नायक तो सुरक्षा की दीवारों में अपना जीवन बचा सकते हैं पर आवाम को मरने के लिए छोड़ दिया गया है।।
राष्ट्र किसी शासक की निजी सम्पत्ति नहीं दुनियां को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। राष्ट्र नायकों को अपनी सोच बदलनी चाहिए विस्तारवाद एक रोग है जो दुनियां भर की शान्ति भंग कर रहा है।। सच्चा राष्ट्र भक्त कभी आवाम को मुसीबत में नहीं देख सकता।। ईश्वर सबको सद्बुद्धि प्रदान करे।
Tumblr media
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
इंडिया मध्यप्रदेश जबलपुर का गौरव मां नर्मदा RIVER.
Tumblr media
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
भेड़ाघाट एक बेहद खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस
Tumblr media Tumblr media
दोस्तो वैसे तो दुनियां में बहुत सारे टूरिस्ट प्लेस है पर भारत में मध्यप्रदेश राज्य में जबलपुर जिले में एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है कभी भारत आइए तो मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है जबलपुर जिले में जबलपुर स्टेशन से 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है भेड़ाघाट टूरिस्ट प्लेस है Madhya Pradesh Sarkar ke dwara yahan per tourist ko rukne ke liye tamam suvidhaen uplabdh karai gai hai Nagar Palika bhedaghat pradhikaran ke dwara bahut Sundar tarike se is paryatan Sthal ko viksit Kiya gaya hai दोस्तो कभी इंडिया आ कर देखिए यह अपने आप में बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट place है नर्मदा नदी की धारा को समेटे हुए संगमरमर की खूबसूरत चट्टानों के बीच से गुजरती हुई मां नर्मदा की धारा आपको उमंगो से भर देगी इतना सुंदर प्राकृतिक नजारा खूबसूरत चट्टाने सफेद संगमरमर कई रंगों में यहां पर संगमरमर की चट्टाने खूबसूरत कटाव धुआंधार जलप्रपात सब कुछ देखने को मिलेगा कुछ तस्वीरें बहुत अनोखी है जो आप सबके लिए यहां पर दिखाई जा रही हैं इनको देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह बेहद खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है यहां पहुंचने में आपको कोई कठिनाई नहीं होगी मध्य प्रदेश आइए मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्टेशन से जबलपुर स्टेशन से मात्र 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कुछ तस्वीरों को आपके लिए शेयर किया जा रहा है जो आपको बहुत पसंद आएंगे सधन्यवाद।।
Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media Tumblr media
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
CORONA से बचने का आसान उपाय
Tumblr media
दुनियां का ज्ञान ब्लॉग में आपको ऐसी अनोखी जानकारियां ही मिलेंगी जो शायद ही कभी किसी के कंटेंट में मिलें। आज पूरी दुनियां नए नए वायरस से ग्रसित है। पर किसी को यह बात समझ में नहीं आ रही है की आज के आधुनिक युग में जब आदमी तमाम प्रकार की आधुनिकता से सराबोर है और आदमी की श्रम शक्ति भी कम होती जा रही है तमाम संसाधनों की वजह से दुनिया में लोगों ने परिश्रम करना कम कर दिया है जिस वजह से लोगों की इम्युनिटी प्रभावित हो रही है जितना अच्छा खानपान है आज के समय में उस हिसाब से तो आदमी को और भी इम्यूनिटी पावर वाला होना चाहिए था परंतु जितनी अधिक सुविधाएं बढ़ रही हैं अच्छे-अच्छे व्यंजन खाने को मिल रहे हैं परंतु फिर भी आदमी की इम्युनिटी कम हो रही है ऐसा पहले दुनिया में कभी नहीं देखा गया साथियों मैं बार-बार इस बात को इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि अच्छे खान-पान के साथ अच्छा श्रम भी अच्छा शारीरिक श्रम भी मनुष्य को करना चाहिए अच्छा श्रम करने से शरीर का बैलेंस शरीर में पावर बनती है और शरीर सही स्थिति में हमेशा बना रहता है अभी भी वक्त है संभल जाए यह दुनिया नहीं तो इस तरह की महामारी उसे कभी निजात नहीं मिल सकेगी मेरा दुनिया का ज्ञान के माध्यम से सारी दुनिया से प्रार्थना है कि सारी दुनिया के कल कारखानों में ऑफिस इसमें स्कूलों में कॉलेजों में शारीरिक श्रम करना अनिवार्य कर दिया जाए दुनिया को फिर से शक्तिशाली बनाना है तो कम से कम 20:25 मिनट के लिए हर दफ्तर हर स्कूल हर कॉलेज हर कारखाने में शारीरिक व्यायाम करना अनिवार्य कर दिया जाए मेरा मानना है कि दुनिया की हजारों बीमारियां इस कार्यक्रम को चलाने से समाप्त हो सकती है को रोना भी एक तासीर से संबंधित रोग है बीमारी है वायरस है यह वायरस उन लोगों को ज्यादा इफेक्ट करेगा जो या जिन की तासीर कोल्ड है ऐसे लोग ज्यादा सावधानी बरतें जिन की तासीर ठंडी है मेरा यह मूल मंत्र है की ठंडे प्रदेशों में देशों में जहां वातावरण हमेशा कूल रहता है जिन की तासीर भी ठंडी है कोल्ड है ऐसे लोग ज्यादा सावधानी बरतकर कोरोना से बच सकते हैं
Tumblr media
ऐसे लोग जिन्होंने जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया है वह वैक्सीनेशन आवश्यक रूप से कराने का कष्ट करें यह भी सुनिश्चित करें की यदि आप की तासीर ठंडी है तो ज्यादा सावधानी बरतें क्योंकि यह वायरस कमजोर आदमी cold तासीर वालों को ज्यादा इफेक्ट करता है यही मेरा मूल मंत्र है corona से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरुर कराएं साथी जिन की तासीर ठंडी है वह अत्याधिक जागरूक रहें सतर्क रहें मेरा विश्वास है कि आप सदैव corona OMICRON से बचे रहेंगे आप सभी ने इसका अध्ययन किया इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद जितनी बार गिर आओगे तुम उतनी बार उठेंगे हम जीवन में कभी यारों हार नहीं मानेंगे हार नहीं मानेंगे हार नहीं मानेंगे।।
1 note · View note
duniyankagyan · 2 years
Text
Tumblr media
1 note · View note