गांधी जयंती पर सलमान खान ने फैंस को दिया ये खास मैसेज, लाखों बार देखा गया वीडियो
चैतन्य भारत न्यूज
आज पूरा देश महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर नमन कर रहा है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने गांधी जयंती के मौके पर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान देशवासियों को स्वच्छता के साथ-साथ फिट रहने की भी सलाह दे रहे हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
वीडियो में सलमान ने कहा कि, '2 अक्टूबर को है गांधी जयंती। गांधी जयंती को धूमधाम से मनाएं। आखिरकार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय पिता हैं। उसके साथ थोड़ा सा, थोड़ा सा क्यों बहुत ज्यादा फिट इंडिया पर ध्यान दें और भारत को स्वच्छ रखें। यानि स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारतीय, फिट इंडिया।'
View this post on Instagram
#GandhiJayanti k is mauke pe, Bhai ne bola aapko message dene ko... aur Chulbul Pandey is ready! #PMOIndia @kiren.rijiju
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on Oct 1, 2019 at 11:33am PDT
बता दें सलमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे हर इवेंट पर पोस्ट करते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा कि, 'गांधी जयंती के मौके पे, भाई ने बोला आपको मैसेज देने को। और चुलबुल पांडे तैयार हैं।' इस वीडियो में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर किरण रिजीजू और पीएमओ इंडिया को टैग भी किया है।
अगर बात करें उनके वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान स्टारर ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी है। इसके अलावा सलमान इन दिनों बिग बॉस 13 को भी होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस का ये सीजन काफी मजेदार दिख रहा है।
ये भी पढ़े...
इस परिवार ने किया सलमान खान से अपनी बहू की शादी होने का दावा, सबूत में पेश की तस्वीर!
रानू मंडल को 55 लाख का घर देने वाली खबर पर सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा
VIDEO : सलमान खान ने किया देसी डांस, देखकर फैंस भी हुए हैरान
Read the full article
0 notes