Tumgik
#dosafood
acropolismediainc · 1 year
Photo
Tumblr media
भारत के ‘डोसा किंग’ ( Dosa king) के नाम से मशहूर प्रेम गणपति (Prem Ganpati) तमिलनाडु राज्य के तूतीकोरिन जिले के नागलपुरम के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। लेकिन आज के वक़्त में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खुद को इतना सफल बना लिया है कि आज वह भारत के बङे व्यवसायियों में से एक बन गए हैं। प्रेम गणपति पर बहुत कम उम्र में ही अपने सात भाई-बहनों और माता–पिता की भी जिम्मेदारी थी। जिसके चलते उन्होंने पढाई छोड़कर बहुत कम उम्र में ही कमाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने माहीम की एक बेकरी में 150 रुपए में बर्तन धोने का भी काम किया.. 2 साल तक काम करने के बाद उन्होंने साल 1992 में अपना व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया। और वह व्यवसाय वाशी रेलवे स्टेशन के सामने इडली-डोसा बेचने का था। काम को बढ़ाने के लिए प्रेम ने अपने दो भाइयों मुरुगन और परमशिवन को मुंबई बुला लिया। कुछ ही समय में प्रेम द्वारा बनाया गया खाना फेमस होने लगा। आपको बता दें कि कड़ी मेहनत से प्रेम ने साल 1997 में वाशी में 50 हजार डिपॉजिट और 5 हजार महीने के किराए पर एक रेस्तरां खोल दिया। रेस्तरां का नाम “प्रेम सागर डोसा प्लाजा” रखा गया। जिसके बाद साल 2003 में थाणे के वंडर मॉल में प्रेम का पहला फ्रैंचाइजी आउटलेट खुला, जिसका नाम ‘डोसा प्लाजा’ रखा गया था। आपको बता दें कि वर्तमान में डोसा प्लाजा की देश और विदेश का मिलाकर करीब 70 आउटलेट हैं। मुंबई से शुरु होकर प्रेम का डोसा न्यूजीलैंड, दुबई और ओमान तक पहुंच चुका है। #TheIndianness #DosaPlaza #PremSagar #PremSagarDosaPlaza #InspiringIndian #InterestingIndian #IndiaInStories #IndianStories #InspiringStories #IndianHistory #DosaBusiness #DosaStartups #StartupsOfIndia #DosaFood #SouthIndianFood https://www.instagram.com/p/CpSaeGhK17a/?igshid=NGJjMDIxMWI=
0 notes