Tumgik
#rajdhanitrainhistory
acropolismediainc · 1 year
Photo
Tumblr media
1 मार्च का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है, क्योंकि आज ही के दिन भारत की सूपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस को पहली बार गति मिली थी.. बता दें कि 1 मार्च, 1969 को तत्कालीन रेल मंत्री राम सुभाग सिंह ने राजधानी एक्सप्रेस पर फूलों की माला चढ़ाकर, इसे चलने के लिए हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद, यह 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से नई दिल्ली से कोलकाता के हावड़ा स्टेशन पर पहुंची। इसने पहले 24 घंटे में तय किये जाने वाले सफर को 17 घंटे में खत्म कर दिया, यहीं से यह यात्रियों और देश का दिल जीतने में कामयाब हो गई। हालांकि इसके अलावा भी आज के दिन कई औऱ ऐतिहासिक घटनाएं हुईं.. जिनमें कुछ खास इस प्रकार हैं- 1640 में ब्रिटेन को मद्रास में बिजनेस सेंटर बनाने की इजाजत मिली। 1775 : अंग्रेजी हुकूमत और नाना फडनवीस के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर। 1872 : अमेरिका में दुनिया का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थापित किया गया। 1954 : अमेरिका ने बिकिनी द्वीप पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। इसे मानव इतिहास का उस समय तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट बताया गया। 1994 : कनाडा के गायक जस्टिन बीबर का जन्म हुआ था 2010 : हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से मात दी। #TheIndianness #InspiringIndian #America #Britain #HydrogenBomb #RajdhaniExpress #RajdhaniTrain #IndianHistory #WorldHistory #HistoryOfIndia #HistoryOfWorld #RajdhaniTrainHistory https://www.instagram.com/p/CpPRPCYq5Ee/?igshid=NGJjMDIxMWI=
0 notes