अक्षय तृतीया पर खरीदें ये पांच चीजें, कभी नहीं होगी धन संबंधी परेशानियां
टीम चैतन्य भारत
हिन्दू धर्म में वैशाख महीने को बहुत खास माना जाता है। वैशाख की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि बेहद शुभ होती है। दरअसल, अक्षय तृतीया यानी एक ऐसी तिथि जिसका कभी भी क्षय नहीं होता या फिर जो कभी खत्म नहीं होती है। इसलिए अक्षय तृतीया पर दान करने का या कोई नया सामान खरीदने का विशेष महत्त्व होता है। इस वर्ष 7 मई को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। अक्षय तृतीया के दिन आप सोने-चांदी के अलावा और भी कई ऐसी चीजें खरीद सकते हैं जिसे घर लाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। यदि आप भी पैसों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो इस अक्षय तृतीया पर आप माता लक्ष्मी की पसंदीदा ये पांच चीजें जरूर अपने घर लाएं। आइये जानते हैं इन पांच चीजों के बारे में-
माता लक्ष्मी की चरण पादुकाएं
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी से बनी वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहे तो इस दिन सोने या चांदी से बनी माता लक्ष्मी की चरण पादुकाएं भी अपने घर ला सकते हैं।इन चरण पादुकाओं की रोजाना पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
दक्षिणावर्ती शंख
माता लक्ष्मी की सबसे प्रिय चीज दक्षिणावर्ती शंख भी आप अक्षय तृतीया पर घर ला सकते हैं। इसे घर में रखने से धन संपदा में इजाफा होता है।
श्रीयंत्र
श्रीयंत्र और स्फटिक से बना हुआ कछुआ अक्षय तृतीया पर घर में लाने से पैसों से जुड़ी तमाम परेशानियां पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
कौड़ी
माता लक्ष्मी को कौड़ी बहुत पसंद है। यदि आप अपने घर में मां का स्थान बनाए रखना चाहते हैं तो आपको उनकी प्रिय कौड़ी जरूर अपने घर में रखिये। आप चाहे तो अक्षय तृतीया पर कौड़ी भी घर ला सकते हैं। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
एकाक्षी नारियल
अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है।
ये भी पढ़े...
इन चार राशि वाले लोगों के लिए बेहद खास होगी अक्षय तृतीया, ये चीजें दान करने पर मिलेगा पुण्य
धन लाभ के लिए लाभदायक है मई महीना, यहां है इस महीने के तीज-त्योहारों की पूरी जानकारी
Read the full article
0 notes