बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का आज 46वां जन्मदिन है। 10 जनवरी 1974 को जन्में ऋतिक बॉलीवुड के फिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे ऋतिक की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
ऋतिक रोशन का असली नाम ऋतिक राकेश नागरथ हैं।
फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले ऋतिक के हाथों में 10 नहीं बल्कि 11 उंगलियां हैं। पर्दे पर कई बार ऋतिक अपनी इस एक्स्ट्रा उंगली को छिपाने की कोशिश करते हैं।
ऋतिक अभिनेता धर्मेंद्र के भी बहुत बड़े फैन हैं। बचपन में अपने वॉर्डरोब में उन्होंने धर्मेंद्र का पोस्टर लगा रखा था।
ऋतिक लड़कियों के बीच कितने पॉप्युलर हैं इसका अंदाजा इस बात से पता चलता है कि एक बार वैलेंटाइन के मौके पर उन्हें 30 हजार शादी के प्रपोजल मिले थे।
ऋतिक को बचपन में हकलाने की आदत थी, लेकिन आज उनका नाम बॉलीवुड के फेमस स्टार्स में शुमार है।
ऋतिक एक समय चेन स्मोकर थे। लेकिन किताब ‘हाऊ टू स्टॉप स्मोकिंग’ को पढ़कर उन्होंने सिगरेट पीना बंद कर दिया और वह यह किताब उन लोगों को भी देते हैं जो धूम्रपान के आदी हैं।
अपनी पर्सनालिटी, बेमिसाल डांस और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले ऋतिक अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। ऋतिक का नाम करीना कपूर, कंगना रनौत और बारबरा मोरी जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
फिल्म 'क्रिश' ने उन्हें भारत के बड़े पर्दे पर पहले सुपरहीरो के तौर पर पहचान दिलाई। इस फिल्म में उनका कास्ट्यूम, स्टाइल सब कुछ अलग था। इस फिल्म से वे बच्चों के बीच खासे पापुलर हो गए।
'गुजारिश', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'अग्निपथ', 'क्रिश' सभी फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए ऋतिक ने सभी का मन मोह लिया। इन फिल्मों के बाद से उनकी गिनती भी 100 करोड़ और 200 करोड़ क्लब वाले अभिनेताओं में होने लगी।
ऋतिक की वैक्स की मूर्ति लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित है।
ऋतिक ‘सेक्सिएस्ट एशियन मेल’ रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके हैं।
ऋतिक ने साल 2000 में गर्लफ्रेंड सुजैन खान से शादी की थी, हालांकि 14 साल बाद (साल 2014 में) दोनों कानूनी रूप से अलग हुए। तलाक के बावजूद भी दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। कहा जाता है कि बारबरा की वजह से ऋतिक की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई थी। तलाक होने के बावजूद सुजैन के परिवार से ऋतिक के बेहतरीन संबंध हैं। ऋतिक के दो बेटे हैं।
ये भी पढ़े...
मुस्लिम युवक से प्यार करती हैं ऋतिक की बहन, इसलिए पीटता है रोशन परिवार, अब कंगना से मांग रहीं मदद!
ऋतिक रोशन की बहन के विवाद पर पहली बार कंगना ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
सत्ते पे सत्ता के रीमेक में पहली बार दीपिका संग रोमांस करेंगे ऋतिक
Read the full article
0 notes
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म में फैंस को मिलेगा ये सरप्राइज, डांस फ्लोर पर आमने सामने नजर आएंगे दोनों
टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की नई फिल्म की जबसे घोषणा हुई है, तबसे हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जबरदस्त बॉडी हो या फिर दिल धड़का देने वाले डांस मूव्स इन मामलों में दोनों ही अभिनेताओं का कोई मुकाबला नहीं है। तो जरा सोचिए अगर यशराज बैनर तले बन रही फिल्म में टाइगर और ऋतिक को आमने सामने खड़ा दिया जाए तो क्या होगा?
जाहिर सी बात है लोग बिना पलके झपकाए उस सीन को देखेंगे। अगर आपको भी इस फिल्म का तहेदिल से इंतजार है तो हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए है, जिसे जानने के बाद आप इस फिल्म को देखने के लिए और भी अधिक उत्साहित हो जाएंगे। खबरें है कि इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए निर्देशक और निर्माता कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते है और इसीलिए वह प्लानिंग कर रहे है कि इस फिल्म में दोनों का डांस फेस हो।
निर्माता फिल्म में एक ऐसे गाने को डालने की फिराक में है जहां दोनों किरदारों के बीच डांस कॉप्टीशन हो। अब आप अंदाजा लगा ही सकते है कि जब डांस के ये महारथी आमने सामने आएंगे तो कैसा मंजर होगा?
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इस दो हफ्ते पहले ही शुरु हुई है। फि���्म में टाइगर की एंट्री काफी धमाकेदार होने वाली है। फिल्म में टाइगर की एंट्री जबरदस्त एक्शन सीन के साथ होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे है। सिद्धार्थ इससे पहले सलाम नमस्ते, तारा रम पम, अंजाना अंजानी और बैंग-बैंग जैसी फिल्में बना चुके है।
बात की जाए टाइगर-ऋतिक स्टारर फिल्म की तो खबरें है कि इसमें कई ताबड़तोड़ एक्शन सीन देखने को मिलने वाले है। इसके लिए निर्माताओं ने दुनिया के जाने माने एक्शन कोरियोग्राफर एंडी आर आर्मस्ट्रॉन्ग को हायर किया है। फिलहाल तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बताए कि इस फिल्म में टाइगर और ऋतिक के डांस को देखने के लिए आप कितने उत्सुक है?
Read the full article
0 notes
WAR TEASER: धमाकेदार एक्शन से भरपूर है ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर', बन सकती है 2019 की सबसे बड़ी फिल्म
चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड के दो बड़े एक्शन स्टार्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जल्द ही साथ मिलकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। दोनों फिल्म 'वॉर' में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
बता दें इस फिल्म में टाइगर और ऋतिक के साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आएंगी। फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं। महज 52 सेकेंड के टीजर में दोनों ही हीरो भरपूर मारधाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर देखकर यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म में ऋतिक और टाइगर के बीच जंग दिखाई जाएगी। फिल्म के नाम की तरह ही टीजर में दोनों के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। टीजर रिलीज होने के एक घंटे के अंदर ही इसे लाखों बार देखा जा चुका है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वैसे ऋतिक और टाइगर के फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स पहली बार बड़े पर्दे पर साथ जो नजर आएंगे। साथ ही फिल्म एक्शन से भरपूर है जो दर्शकों का मनोरंजन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। फिल्म 'वॉर' 2 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
ये भी पढ़े...
दो दिन में 15 लाख से ज्यादा बार देखा गया टाइगर श्रॉफ का यह वीडियो, फैंस बोले- भाई की पीठ पर भी 6 पैक एब्स
ऋतिक द्वारा कंगना पर दिए गए बयान पर बुरी तरह भड़कीं रंगोली, एक्टर को कहा- चल फुट यहां से
सत्ते पे सत्ता के रीमेक में पहली बार दीपिका संग रोमांस करेंगे ऋतिक
Read the full article
0 notes
जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है 'सुपर-30', 265 करोड़ के पार पहुंची 'कबीर सिंह'
चैतन्य भारत न्यूज
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 6 दिन में 70.23 करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म की बेहतरीन कमाई देखकर कहा जा रहा है कि, 'सुपर 30' जल्द ही 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।
#Super30 is maintaining well on weekdays... Faces #TheLionKing tomorrow and the #Hollywood biggie is expected to make a dent in its biz... Fri 11.83 cr, Sat 18.19 cr, Sun 20.74 cr, Mon 6.92 cr, Tue 6.39 cr, Wed 6.16 cr. Total: ₹ 70.23 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 18, 2019
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'सुपर 30' 7वें दिन 5-6 करोड़ का कारोबार कर सकती है, जिसके चलते पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 75 करोड़ के आसपास रहेगा। बता दें यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन यानी शुक्रवार को 11.83 करोड़, शनिवार को 18.19 करोड़, रविवार को 20.74 करोड़, सोमवार को 6.92 करोड़, मंगलवार को 6.39, बुधवार को 6.16 करोड़ की कमाई की थी। इस आंकड़े को देखकर ये उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में ऋतिक की फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है। खास बात यह है कि फिल्म की प्रेरणादायक कहानी को देखते हुए बिहार और राजस्थान में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है।
#KabirSingh records excellent numbers in Week 4... Second-highest *Week 4* of 2019, after #Uri ... Fri 2.54 cr, Sat 3.75 cr, Sun 4.05 cr, Mon 1.65 cr, Tue 1.60 cr, Wed 1.55 cr, Thu 1.52 cr. Total: ₹ 266.26 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 19, 2019
#KabirSingh biz at a glance...
Week 1: ₹ 134.42 cr
Week 2: ₹ 78.78 cr
Week 3: ₹ 36.40 cr
Week 4: ₹ 16.66 cr
Total: ₹ 266.26 cr
India biz.
ALL TIME BLOCKBUSTER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 19, 2019
गौरतलब है कि, 'सुपर 30' के अलावा सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' भी लगी हुई है। कबीर सिंह ने चौथे हफ्ते तक 266.26 करोड़ कमा लिए हैं। शाहिद की ये फिल्म साल 2019 में फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। फिल्म में शाहिद के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री कियारा अडवानी हैं। इन दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Read the full article
0 notes